Friday, September 6, 2013

भीम वन्दना

वन्दे अम्बेडकरम । वन्दे अम्बेडकरम ।।
अज्ञानान्धकार कर पूषित, संगठन शिक्षा से कर भूषित ,
संघर्षाहवान नित करम !
वन्दे अम्बेडकरम । वन्दे अम्बेडकरम ।।
भारत - दलित जनों के त्राता, सभी विधि विधान के ज्ञाता,
युग - युग बन्धन मुक्तिकरम !
वन्दे अम्बेडकरम । वन्दे अम्बेडकरम ।।
भारत भाल - तिलक तुम गुरुवरम !!
वन्दे अम्बेडकरम । वन्दे अम्बेडकरम ।।

No comments:

Post a Comment